Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना नगर परिषद में चार एल्डरमेन नियुक्त, गुटीय संतुलन साधने की कोशिश।

सैलाना नगर परिषद में चार एल्डरमेन नियुक्त, गुटीय संतुलन साधने की कोशिश।

सैलाना। सैलाना नगर परिषद के कार्यकाल को समाप्त होने में अब महज सवा साल का ही समय शेष है ,इधर राज्य शासन ने प्रदेश की निकायों के लिए जारी एल्डरमेन की सूची में सैलाना नगर परिषद में भी चार एल्डरमेन की नियुक्ति कर दी हैं। भाजपा की अंदरूनी राजनीति के जानकार बताते हैं कि एल्डरमैन की नियुक्ति में दरअसल सैलाना बीजेपी के दोनों गुटों के बीच संतुलन बनाने की कवायद की गई हैं। नियुक्त एल्डरमेनो में दो पूर्व पार्षद हैं ।

*-इनकी हुई नियुक्ति*

पूर्व पार्षद वर्दीचंद पाटीदार, युवा मोर्चा के रवि शर्मा,पूर्व पार्षद सपना खराड़ी,वरिष्ठ भाजपा नेता नाथूलाल राठौड़ शामिल हैं।

*-सैलाना के चुनाव अलग से होते हैं*

सैलाना में निकाय के चुनाव 2004 के बाद 2009 में नहीं हुए थे। अनुसूचित जनजाति क्षेत्र होने के कारण एक पेंच फंसा था।मामला कोर्ट में चला गया था। इसलिए यहां के चुनाव डिले हुए थे। बाद में कोर्ट ने स्थिति साफ की तो पूरे उज्जैन संभाग में सिर्फ सैलाना नगर परिषद के चुनाव 2012 में हुए। तब से लगा कर अब तक सैलाना के चुनाव अलग से ही होते है। क्योंकि यहां का पांच साला कार्यकाल बाद में ही समाप्त होता हैं। 2017,2022 के चुनाव के बाद अब संभवतः जुलाई 2027 के आसपास सैलाना नगर परिषद के चुनाव होना संभावित हैं। इस मान से देखा जाए तो सैलाना के एल्डरमैन के कार्यकाल सिर्फ सवा साल के लगभग ही रह पाएगा। बाकी निकायों में चुनाव संभवतः 2029 में होंगे।

*-गुटीय संतुलन बनाने की कोशिश*

सैलाना क्षेत्र की बीजेपी की राजनीति को करीब से समझने वाले समीक्षकों के मुताबिक इस नियुक्ति में गुटीय संतुलन बनाने की संगठन ने पूरी कोशिश की। क्षेत्र में सक्रिय दोनों गुटों के दो दो नेताओं को एल्डरमैन बनाया गया हैं। कहीं कोई असंतोष पैदा नहीं हो,ये प्रयास नियुक्ति में किया गया।

*सभी का किया स्वागत*

रविवार को सैलाना में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए जावरा के विधायक डॉक्टर राजेन्द्र पांडे, जिला महामंत्री क्रांति जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन का स्वागत किया।

*विकास में सहभागी बनेंगे*

मंडल भाजपाध्यक्ष पंकज राठौड़ कहते हैं कि सभी एल्डरमैन नगर विकास में सहभागी बनेंगे।

Post a Comment

0 Comments