Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

सैलाना में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सैलाना- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नगर के बाय-पास आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया।

बुधवार दोपहर में बांसवाडा से झालावाड जाते वक्त जैसे ही उनका काफिला नगर के बाईपास पहुंचा। यहा करिया बाय-पास पर मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। 


इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” एवं “वसुंधरा राजे सिंधिया का स्वागत है” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही तैयारियां की गई थीं इसलिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी भाजपा समर्थक बाईपास पर पहुंचे।


स्वागत के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।


संक्षिप्त संबोधन में वसुंधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है।


उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था भी बनाए रखी गई, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात उनका काफिला अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

इसी दौरान अनुसूचित जनजातिय मोर्चा राजस्थान प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा, सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाश रामचन्द्र चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, कीर्ति शरण सिंह, बद्रीलाल चोधरी, नारायण मईड़ा, देवचन्द्र पाटीदार,किर्ति जायसवाल, विशाल धबाई, पार्षद कुलदीप, मनीषा सिलावट, किरण माहेश्वरी, पुष्पा राठोड, एल्डरमैन नाथु राठोड, भुरू पाटीदार, रवी शर्मा, सपना खराड़ी, ललीत, कसेरा, भैरूसिंह निनामा, पप्पु कुमावत, दिनेश आसरा, संजय बाफना, रवी कसैरा, डाक्टर प्रदीप शर्मा सुभाष भाभर सहित अन्य कई उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments