Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना- क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमलखेड़ा में भाजपा की पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, सरपंच कैलाश खराड़ी की मौजूदगी में लाखों रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

सैलाना- क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमलखेड़ा में भाजपा की पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, सरपंच कैलाश खराड़ी की मौजूदगी में लाखों रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

गुरुवार को सेमलखेडा पंचायत के आंबाकुड़ी गांव में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं 22 लाख रुपए के सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांव के सामाजिक एवं आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांवों का समग्र विकास संभव है। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। वहीं सीसी रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

इसी के साथ ही पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल सहित जनप्रतिनिधि ग्राम आंबाकुड़ी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। व स्कूली बच्चों को पुस्तके वितरित की।

इसी दौरान सैलाना विधानसभा क्षेत्र की पुर्व विधायक संगीता विजय चारेल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया शेतान सिंह पटेल, सरपंच कैलाश खराड़ी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामलाल हारी, वरिष्ठ नेता भीमा निनामा, मोहन खराड़ी, प्रभुलाल, सचिव प्रवीण रावल, सहायक सचिव तोलाराम खराड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments