Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरो मे दिन भर होते रहे धार्मिक आयोजन, शाम को हुआ भंडारा।

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरो मे दिन भर होते रहे धार्मिक आयोजन, शाम को हुआ भंडारा।

सैलाना। पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को नगर मे धूमधाम से मनाया। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पवनपुत्र का महाभिषेक कर भक्तो ने हनुमान जी को चोला चढ़ा कर उन्हें पुष्प और मालाएं अर्पित करके पूजा अर्चना की। दिन भर नगर व आसपास के विभिन्न हनुमान मंदिरो मे  हनुमान चालीसा का पाठ भी होते रहे। घंटाघर स्थित श्री चैतन्य हनुमान मंदिर जिर्णोद्धार समिति द्वारा यज्ञ एवं महा आरती प्रसादी का वितरण किया गया। गोधुलिया हनुमान मंदिर पर भी महा आरती सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क‌ई भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

 *भंडारे का आयोजन भी हुआ* 

नगर के ओशिन परिसर स्थित राम निवास मंदिर पर रामेष्ठ सेवा संस्थान व आजाद क्लब द्वारा दसवां विशाल भंडारा शाम को महा आरती कर आयोजन हुआ। भंडारे मे शामिल होकर हजारो लोगो ने महा प्रसादी ग्रहण की।


 *हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर खाखी बाबा हनुमान मदिर पर हुआ भंडारा।* 

सैलाना। पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शुक्रवार को जय बजरंग व्यायाम शाला के तत्वाधान में नगर के खाकी बाबा हनुमान मंदिर दिलीप मार्ग पर शाम को महाआरती करने के बाद भंडारे का आयोजन किया भंडारे मे शामिल होकर हजारो लोगो ने महा प्रसादी ग्रहण की। वही भंडारे में संगीतमय सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments