सैलाना में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य वाहन रैली, 2 अप्रैल को विशाल भंडारा व महाआरती।
सैलाना। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रामेष्ट सेवा संस्थान द्वारा बुधवार सायंकाल 7:00 बजे नगर में विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संस्थान द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 अप्रैल गुरुवार को रामनिवास मंदिर, ओशिन परिसर में दसवां विशाल भंडारा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के सहयोगकर्ता रामेष्ट सेवा संस्थान एवं आजाद क्लब ने धर्मप्रेमी जनता से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Post a Comment
0 Comments