Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नववर्ष पर जीवदया व सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव।

नववर्ष पर जीवदया व सेवा कार्यों के साथ मनाया उत्सव।


सैलाना। नववर्ष की शुरुआत नवीनीकरण, आत्मचिंतन एवं उत्सव का विशेष अवसर होती है। यह आशा और समृद्धि का संदेश देते हुए आने वाले वर्ष के लिए नई प्रेरणा और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करती है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा नववर्ष का स्वागत सेवा एवं जीवदया के कार्यों के साथ किया गया।

       महासंघ के सदस्यों ने श्री कृष्ण गोपाल गोशाला बोदीना में जीवदया का पालन करते हुए गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। इसके साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए अस्पताल में मरीजों एवं कुपोषित बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित कर सेवा कार्य किया।

        कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए नवकारसी का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सहभागिता की।

       इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ सदस्य संजय जी तातेड, इन्द्रेश जी चण्डालिया, प्रमोद जी भंडारी, राजेश जी कोठारी, अध्यक्ष तरुण बाफना, पवन चण्डालिया, विकास चण्डालिया, नवदीप मेहता, अंकुर चण्डालिया, अंकित कोठारी, आकाश भंडारी, प्रियेश बाफना, वैभव सियार, अपूर्व नाहटा एवं सिद्धार्थ बाफना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


       उक्त जानकारी महासंघ के सचिव शुभम मेहता एवं प्रियंक चण्डालिया द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments