Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना मंडी में बंपर आवक, बाजार निहाल।

सैलाना मंडी में बंपर आवक, बाजार निहाल।

सैलाना - कृषि उपज मंडी में विभिन्न जिंसों की बंपर आवक ने पूरे क्षेत्र को गोया निहाल कर दिया है। इस बंपर आवक के चलते बाजार में और मंडी परिसर में जबरदस्त रौनक है। स्थिति यह है कि मंडी परिसर में जगह कम पड़ने लगी है। एक दिन पूर्व ही किसानों के वाहन अपनी उपज को लेकर कतार में लग जाते हैं। बहर हाल मंडी की रौनक ने बाजार को भी निहाल कर दिया है। 

*ये है, आवक का आंकड़ा-*

सर्वाधिक आवक गेहूं, लहसुन और सोयाबीन की है। गेहूं लगभग 6 से 7 हजार क्विंटल, लहसुन लगभग 4 हजार कट्टे और सोयाबीन लगभग 700 से 800 क्विंटल प्रतिदिन सैलाना मंडी में विक्रय हेतु लाये रहे हैं। गेहूं के भाव 2200 से₹3100 प्रति क्विंटल तक, लहसुन के 3000 से 8000 प्रति क्विंटल तक एवं सोयाबीन के भाव 4500 से 5300 प्रति क्विंटल तक फिलहाल सैलाना मंडी में चल रहे हैं। स्थिति यह है कि मंडी से जुड़ा हर तबका फिलहाल खुश नजर आ रहा है। 

*इससे बाजार भी निहाल हो उठा* मंडी में विभिन्न जिंसों की बंपर आवक ने बाजार में भी चार चांद लगा दिए हैं। अपनी उपज विक्रय कर उपज का कुछ हिस्सा किसान बाजार में खर्च करके अपने घर पहुंचते हैं। किराना व्यवसायी अंशुल राठौड़ बताते हैं कि मंडी की रौनक बाजार तक आ रही है। व्यवसाय में इजाफा हुआ है। हर दुकान पर संतोष जनक ग्राहकी नजर आ रही है।

*यह समस्याएं भी*

हालांकि पेयजल की समस्या को तो मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने सोमवार को खत्म कर दिया। मंडी परिसर के अंदर ही शुद्ध और ठंडे पेयजल की प्याऊ सोमवार को शुरू की गई। इधर एक ओर सुलभ कांप्लेक्स के जरूत यहां जरुर महसूस की जा रही है। एक ही परिसर और भीड़ अधिक होने से यह समस्या हरेक के सामने उत्पन्न हो रही है। मंडी में जगह कम होने के कारण किसानों को काफी समय परेशान होना पड़ रहा है। किसान संजय पाटीदार, अशोक दास बैरागी, राजेश प्रजापत बताते हैं की मंडी में जगह कम होने के कारण तोल के लिए लंबी कतार लगती है। इन किसानों ने एक और तोल कांटे की मांग की है। तीनों किसानों ने बताया कि मंडी की बंपर आवक सिर्फ सैलाना क्षेत्र की ही नहीं है। यहां खाचरोद, पिपलोदा, जावरा, साखथली, दलोट, नागदी आदि स्थानों से भी किसान अपनी उपज लेकर इस मंडी परिसर में आ रहे हैं। इसलिए किसानों की समस्याएं शीघ्र सुलझनी चाहिए। 

*इनका हैं मत* 

मंडी सचिव रुमानसिंह भयड़िया बताते हैं कि मंडी की बंपर आवक से कुछ समस्याएं जरूर आई है। पर अधिकतर समस्याओं के निदान के कदम उठा लिए गए हैं। फिलहाल ओर जो भी जरूरी होगा वे कदम किसानों ने और व्यापारियों के हित में ज़रूर उठाए जाएंगे। 

मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया बताते हैं कि शुद्ध और ठंडे पर जल की व्यवस्था आज से ही व्यापारी एसोसिएशन ने शुरू कर दी है। यह जरूर है कि आवक के मुकाबले मंडी परिसर अब छोटा पड़ने के कारण कुछ समस्याएं आती है। समय-समय पर मंडी प्रशासन इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने का भी प्रयास करता रहता है। बहरहाल मंडी की आवक ने पूरे बाजार में रौनक ला दी है।

Post a Comment

0 Comments