कार्य में लापरवाही बरतने पर दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त।
सैलाना अंचल में आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के कारण दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त की गई है।विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में आंगनवाड़ी केंद्रों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक रविंद्र मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खैरखुटा और केदारगढ़ में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती मईडा और दुर्गा भाभर के कार्यों में अनियमित व उदासीनता देखी गई। इन दोनों ने विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के संचालन में अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं निभाई। इन्हें पूर्व में भी कई बार चेतावनी एवं सुधार के अवसर प्रदान किए गए परंतु फिर भी कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा तो विभाग ने नियमानुसार उच्च अधिकारियों की स्वीकृति से दोनों की सेवाएं 17 मार्च से समाप्त कर दी।
मिश्रा ने बताया कि सभी आंगनवाड़ियों पर निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment
0 Comments