धर्म नगरी धामनोद में हिन्दू संगठन द्वारा 19 मार्च हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी महापर्व के उपलक्ष्य में हिन्दू घरों पर भगवा ध्वज लगाए गए।
सैलाना - धामनोद नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू संगठन द्वारा हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा), रामनवमी (रामोत्सव) एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन महापर्व उपलक्ष मे आगामी 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) के पावन महापर्व के उपलक्ष मे धामनोद नगर के प्रत्येक हिन्दू घर पर भगवा ध्वज लगाए गए एवं वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्ता भाई एवं समस्त हिन्दू समाजजन का सहयोग एवं उपस्थिति रही । तथा आगामी 27 मार्च को रामनवमी (रामोत्सव) के पावन महापर्व के उपलक्ष्य में समस्त हिन्दू परिवारों से आग्रह किया गया कि वे अपने घर के आँगन में रंगोली बनाएं, पाँच दीपक प्रज्वलित करें, भगवा ध्वज लगाएं तथा गाँधीचोक से शाम 6 बजे प्रभु श्री रामजी की झाँकि के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।


Post a Comment
0 Comments