Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

तीन दिवसीय भव्य मेले का समापन, कवि सम्मेलन ने बांधा समां।

तीन दिवसीय भव्य मेले का समापन, कवि सम्मेलन ने बांधा समां।


सैलाना। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर, खेड़ा धामनोद पर नगर परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य मेले का मंगलवार को कवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।


       मेले में झूले, चकरियां एवं विभिन्न प्रकार की दुकानों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे। दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंचे। बच्चों ने जहां झूलों का लुत्फ उठाया, वहीं महिलाओं व पुरुषों ने जमकर खरीदारी की।

         रात्रिकालीन इस तीन दिवसीय मेले में दूर-दूर से व्यापारी पहुंचकर झूले-चकरियां एवं दुकानें लगाकर अपने व्यवसाय को बढ़ावा देते नजर आए। मेले के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।


        नगर परिषद द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मेले के सफल आयोजन पर नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि पुलिस की पूरी चाक चौबंद व्यवस्था थी पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया था।

Post a Comment

0 Comments