Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

व्यापारी संघ द्वारा कृषि मंडी में प्याऊ का किया शुभारंभ।

व्यापारी संघ द्वारा कृषि मंडी  में प्याऊ का किया शुभारंभ। 

सैलाना। सैलाना कृषि उपज मंडी व्यापारियों की संस्था सकल कृषि  मंडी व्यापारी संघ द्वारा  परिसर में आने वाले किसानों,  हम्मालों, तुलावटी व्यापारियों एवं आमजन की सुविधा के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चडालिया एवं मंडी सचिव गुमानसिंह भयडिया ने मंडी परिसर स्थित सग़ज बाबाजी मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद प्याऊ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने बताया कि लंबे समय से मंडी प्रांगण में शुद्ध और शीतल जल की व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसी को देखते हुए व्यापारी संघ ने प्याऊ का संचालन किया जा रहा हे उक्त प्याऊ का संचालन में संघ के सभी व्यापारियों के सहयोग से सम्पन्न हो रहा हे ।


इस अवसर पर मंडी  सचिव गुमानसिंह भयडिया ने कहा कि व्यापारि संघ को इस परमार्थ के कार्य के लिए बधाई   ।   उपस्थित जनों ने कहा कि गर्मी के दिनों में मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से किसानों को राहत मिलेगी ।

कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं आमजन को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव पंकज सियार ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष नवदीप मेहता ने व्यक्त किया ।

 इस अवसर पर   व्यापारी संघ  के पदाधिकारी प्रदीप  पितलिया , कोषाध्यक्ष आकाश चंडालिया ,  दीपक कसेरा  , झमकलाल सियार  , राजेश गैलडा , नंदलाल पाटीदार, गजेंद्र गोखरू,प्रियेश बाफना   कांतशर्मा सहित व्यापारी मंडी  कर्मचारी  जीवनलाल निनामा , अभय लालवानी ,जितेंद्र डाबी  तुलावटी हम्माल , किसान  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments