Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना कैक्टस गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल।

सैलाना कैक्टस गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल।

सैलाना। नगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सैलाना कैक्टस गार्डन में रविवार को अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इंदौर, सनावद और रतलाम से आए परिवार इस दौरान मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार ये परिवार रतलाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे और कार्यक्रम के बाद सैलाना स्थित कैक्टस गार्डन घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में इधर उधर भागने की स्थिति बन गई।

मधुमक्खियों के हमले में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार लेने के बाद इंदौर, सनावद और रतलाम से आए परिवार अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

0 Comments