Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नवरात्रि में सेवा और स्वास्थ्य का अनोखा संगम, 12 वर्षों से नीम का शरबत पिला रहे विमल कटारिया

 नवरात्रि में सेवा और स्वास्थ्य का अनोखा संगम, 12 वर्षों से नीम का शरबत पिला रहे विमल कटारिया


सैलाना। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं नगर में सेवा और स्वास्थ्य का एक अनोखा उदाहरण भी पिछले 12 वर्षों से निरंतर देखने को मिल रहा है। समाजसेवी विमल कटारिया द्वारा बस स्टैंड मेन रोड पर स्टॉल लगाकर लोगों को नीम का कड़वा शरबत पिलाया जा रहा है।

कटारिया हर वर्ष नवरात्रि के नौ दिनों तक अपने प्रतिष्ठान के सामने यह सेवा कार्य करते हैं। इस दौरान यहां से गुजरने वाले यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को वे स्वयं नीम का शरबत पिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। उनका मानना है कि नीम एक प्राकृतिक औषधि है, जो शरीर को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक होती है।




उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत समाज को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब एक निरंतर परंपरा का रूप ले चुकी है। इस सेवा के प्रति लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिलता है और बड़ी संख्या में नागरिक इस कड़वे शरबत का सेवन कर इसे सकारात्मक रूप से अपना रहे हैं।

नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर कटारिया का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज में सेवा, समरसता और जनकल्याण की भावना को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments