Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

तालाब निर्माण निरस्त होने पर ग्राम बोरदा में धरना, जिपं उपाध्यक्ष निनामा सहित ग्रामीणों का विरोध

तालाब निर्माण निरस्त होने पर ग्राम बोरदा में धरना, जिपं उपाध्यक्ष निनामा सहित ग्रामीणों का विरोध


सैलाना। विकासखंड की ग्राम पंचायत बोरदा में प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य निरस्त किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। इसी के चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा , जयस जिला अध्यक्ष  रमेश खराड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम बोरदा में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

निनामा का कहना है कि तालाब निर्माण से क्षेत्र में जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती थी, लेकिन कार्य निरस्त होने से गांव के विकास को बड़ा झटका लगा है। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस लिया जाए और तालाब निर्माण कार्य पुनः शुरू किया जाए।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई। धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य का लोकार्पण किया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।
​इस तालाब के निर्माण से इलाके के किसानों को काफी फायदा मिलता और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

Post a Comment

0 Comments