घर-घर हुई घट स्थापना कालिका माता मंदिर पर रहेगा भक्तों का ताता
सैलाना। हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होते ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई। गुरुवार को लोगों ने जगह-जगह मां जगदंबे की घट स्थापना की। नवरात्रि के दौरान नगर के कालिका माता मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा । यहां नवरात्रि के दौरान कालिका माता प्रांगण में 22 मार्च को मेले का भी आयोजन शुरू होगा।
इस मेले में दूर-दूर से ग्रामीणजन मां के दर्शन हेतु आते हैं। यहां मेला रात्रि में लगता है। मेले का भरपूर लुत्फ उठाते है।

Post a Comment
0 Comments