सैलाना नगर परिषद् द्वारा किया गया जल गंगा सर्वधन अभियान का शुभारम्भ।
सैलाना मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय निकायो मे भी जल स्रोतों (नदियों, तालाबों, बावड़ियों) के जीर्णाेद्धार, गहरीकरण, सफाई और वृक्षारोपण के विशेष कार्य कराये जाने है। जिसमे मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा के निर्देशन मे दिनांक 19 मार्च को नगर के ओशिन परिसर स्थित गंगा बावड़ी पर व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जाकर योजना का शुभारम्भ किया गया। जिसमे नगर के जनप्रतिनिधियो, नागरिको एवं निकाय कर्मचारीयों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर वार्ड क्र. 07 पार्षद राधा-बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज राठौर, स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार, निकाय कर्मचारी अभिमन्यु ग्वाले, हुक्मीचंद परिहार, हरिओम सिसोदिया, दिपक गोयर, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments