सैलाना जनपद पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर बैठक की आयोजित।
सैलाना- ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर आदिवासी ग्रामीण आंचल में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु प्रशासन ने वृद्ध स्तर पर तेयारिया शुरू कर दी है।
शुक्रवार को नगर के जनपद पंचायत सभागार में जिला कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार व सैलाना एसडीएम तरुण जैन के मार्ग दर्शन में सैलाना जनपद क्षैत्र के सचिवों की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के उपायों एवं संभावित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। समस्त ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं की शिकायतों की जानकारी के माध्यम से समाधान के लिए तत्काल कार्य करें। साथ ही गांवों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों द्वारा ली गई।
तहसीलदार कुल भूषण शर्मा ने बैठक में क्षेत्रों में बंद पड़े हुए हेडपंपों को आगामी एक सप्ताह के भीतर सुधरवाने को कड़े निर्देश दिए। ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के इंजीनियर पर्वत सिंह कटारा, जनपद स्पेक्टर सुन्दर खन्ना सहित पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments