कालिका माता मेला आयोजन हेतु नगर परिषद में हुई बैठक, पार्षद राधा बद्रीलाल पाटीदार बनी मेला समिति की अध्यक्ष।
सैलाना के प्राचीन कालिका माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्री नवरात्रि में मेला आयोजन हेतु नगर परिषद् सैलाना सभाकक्ष में परिषद् की सामान्य बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद राधा बद्रीलाल पाटीदार को सर्व सम्मति से मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा धीरजसिंह रावत सहायक वर्ग-03 को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में नगर परिषद् अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ‘लक्की‘, पार्षदगण-मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत, मुकेश पाटीदार, चन्दा पारगी, पुष्पा राठौर, आशा कसेरा, विशाल धभाई, सिएमओ मनोज शर्मा एवं निकाय के कर्मचारीगण- भीमसेन लहरी लेखापाल, अभिमन्यु ग्वाले, विजय शर्मा, धन्नालाल परमार, शैलेन्द्रसिंह राठौर, हुक्मीचंद परिहार व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments