Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

गर्मी से बचने के लिए दुकानदारों ने की अस्थायी व्यवस्था।

गर्मी से बचने के लिए दुकानदारों ने की अस्थायी व्यवस्था।

सैलाना। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय सड़कें तवे की तरह तपने लगी हैं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे हालातों में स्थानीय दुकानदारों ने मानवीय पहल करते हुए अपने स्तर पर अस्थायी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। ग्राहकों को राहत देने के उद्देश्य से कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सड़क के ऊपर हरी नेट बांधकर छाया की व्यवस्था की गई है, जिससे तेज धूप से कुछ हद तक बचाव हो सके।

इसके अलावा, कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था की है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इस पहल को ग्राहकों द्वारा सराहा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्थाएं गर्मी के मौसम में काफी राहत प्रदान करती हैं और अन्य दुकानदारों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments