Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कमर्शियल गैस टंकी की किल्लत से जूझते दुकानदार, भट्टी का लिया सहारा।

कमर्शियल गैस टंकी की किल्लत से जूझते दुकानदार, भट्टी का लिया सहारा।

सैलाना। नगर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से छोटे-बड़े दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चाय-नाश्ते और होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के सामने रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। समय पर गैस टंकी नहीं मिलने के कारण कई दुकानदारों को मजबूरन पारंपरिक भट्टी का सहारा लेना पड़ रहा है।

दुकानदार कारगिल रेस्टोरेंट, परमार कचोरी स्वीट्स का कहना है कि गैस एजेंसियों में घरेलू गैस टंकी बुकिंग तो हो रही है, लेकिन दुकानदार को कमर्शियल टंकी नहीं मिलने से स्थिति गंभीर बन गई है। ऐसे में ग्राहकों को भी इंतजार करना पड़ रहा है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने पर हम लोगों ने भट्टी का उपयोग शुरू किया है, लेकिन भट्टी के उपयोग से न केवल अधिक मेहनत लगती है, बल्कि धुआं और प्रदूषण भी बढ़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके और उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

Post a Comment

0 Comments