Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति सुचारू।

सैलाना में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति सुचारू।

 सैलाना। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस एजेंसियों के अनुसार वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समय पर आपूर्ति की जा रही है। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि कई बार अफवाहों के कारण लोगों में गैस की कमी को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाती है, जबकि वास्तविकता में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में भी वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। गेस एजेंसी के डीलर भंवर कुमावत ने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस टंकी को किसी भी माध्यम से बुक करें बुक की गई टंकी सभी को मिलेगी, और आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक कराएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments