शीतला माता मंदिर पर आज शाम होगा चूल का आयोजन।
सैलाना। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर पर शीतला माता उत्सव समिति के तत्वावधान में पारंपरिक चूल का आयोजन आज शुक्रवार शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष दशा माता पूजन के अवसर पर यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। चूल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिलता है।
इस आयोजन को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचते हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

Post a Comment
0 Comments