एबीवीपी द्वारा वन्देमातरम् के 150 वर्ष पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
सैलाना - बुधवार को सैलाना नगर में एबीवीपी के द्वारा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर था वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का। सैलाना के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि एबीवीपी के मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार,मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, विशिष्ट अतिथि सैलाना एसडीएम तरुण जैन,एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह गरवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चेतन गुर्जर,परिसर मंत्री आर्यन पुरोहित मंच पर उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को बोलने के लिए 4 मिनट का समय दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सांदीपनी विद्यालय के मयंक कुशवाह,द्वितीय स्थान पर एकलव्य विद्यालय के अंकित मईडा,तृतीय स्थान पर सैलाना के उभरते कवि दिव्यांश पाठक विजयी रहे। कार्यक्रम में निर्णायक के रुप में व्यापारी संघ के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा और स्वास्थ्य विभाग के प्रशांत दवे रहे। सभी प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वंदे मातरम् के महत्व को समझाया। सभी ने वंदे मातरम् की 150 वर्षों की गौरवमयी गाथा में उस काल को भी रेखांकित किया जब वंदे मातरम् के पूरे अंतरों का गायन नहीं किया जाता था। विशिष्ट अतिथि सैलाना एसडीएम तरुण जैन ने वंदे मातरम् को सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि क्रांति जोशी ने वंदे मातरम् के गौरव को घर घर तक पहुंचाने और सभी अंतरों के गायन के पीछे भारत सरकार की मंशा का वर्णन किया। विशेष अतिथि प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम के उस कठिन दौर में भारत को युगों युगों तक एकता के सूत्र में पिरोने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन आर्यन सोनी ने किया। अतिथि परिचय धीरज पाटीदार ने कराया।कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला विस्तारक विशेष कलोशिया, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत भी उपस्थित थे। अन्य प्रतिभागी अश्विन पाटीदार,शिवम चौहान,युवराज सिंह राठौड़,सोनाली डोडियार,मोहनीश सांवरिया,आदित्य राठौर रहे। कार्यक्रम के दौरान सैलाना नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश सिलावट,युवा कार्यकर्ता मीत सोनी,दुर्गेश पाटीदार, क्रिश पाटीदार,शिवम पाटीदार,सुजल पाटीदार,तन्मय पाटीदार,मयंक आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नरेंद्र सिंह गरवाल ने इस प्रकार के बौद्धिक आयोजनों का महत्व विद्यार्थियों को समझाते हुए आभार प्रकट किया।

Post a Comment
0 Comments