रंगपंचमी पर निकली रंगारंग गेर, बरसा रंग-गुलाल, राधा-कृष्ण के नृत्य ने बांधा समा
सैलाना। रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को नगर परिषद द्वारा नगर में पारंपरिक रंगारंग गेर का आयोजन किया गया। गेर में हनुमान जी, राधाकृष्ण की महा आरती कर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया और पूरा नगर रंगों में सराबोर नजर आया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गेर के दौरान राधा-कृष्ण व राजस्थान की डांसर आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण की वेश-भूषा में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। रास्ते भर लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
गेर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने फूलों और गुलाल से स्वागत किया। गेर में फायर फाइटर की बोछारो से भी लोगों को सराबोर किया। आयोजन के दौरान पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला नगर परिषद के जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
पूरी गेर में चाक चौबंद व्यवस्था को बनाए रखे एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश अपनी निगाहें बनाए रखे थे।








Post a Comment
0 Comments