महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान
सैलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में महिला शक्ति के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया एवं पत्रकार नितेश राठौड़ ने एसडीओपी नीलम बघेल तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश का हार-फूल पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर दोनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा, समाज में जागरूकता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी जा सकती है और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment
0 Comments