धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली।
सैलाना। धुलेंडी के दिन नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी में तैनात रहे पुलिसकर्मी होली नहीं खेल पाए थे। ऐसे में धुलेंडी के दूसरे दिन थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया।
थाना परिसर में पुलिस जवान अपने सहकर्मियों को गुलाल लगाते और होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। इस दौरान खुशहाल माहौल में सभी ने मिलकर त्योहार की खुशी साझा की।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि होली एक पवित्र और आपसी भाईचारे का त्योहार है। ड्यूटी के कारण धुलेंडी के दिन पुलिसकर्मी त्योहार नहीं मना पाते हैं, इसलिए दूसरे दिन थाना परिसर में सहकर्मियों और मिलने आने वाले लोगों के साथ रंग-गुलाल लगाकर धुलेंडी का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया।

Post a Comment
0 Comments