Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत।

खेत पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत।


नईदूनिया। न्यूज सैलाना। क्षेत्र के ग्राम बोदीना में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत पर करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोदीना निवासी जितेंद्र पुत्र ईश्वरलाल पाटीदार (35) शुक्रवार को बोदिना से खोखरा रोड स्थित अपने खेत पर फसल में पानी देने के लिए मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान जमीन गीली होने के कारण वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि मृतक के बड़े भाई जगदीश पिता ईश्वरलाल पाटीदार बोदीना से खोखरा रोड के खेत पर फसल में पानी पिलाने के लिए सुबह मोटर चालू करने गया हुआ था, तभी ज़मीन गीली होने से करंट लगा और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डाक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादि हो गयी थी लेकिन पत्नी से पांच छह साल पहले तलाक हो गया था। परिजन दुसरी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहै थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments