सैलाना के हर्षल संघवी ने नगर का गौरव बढ़ाया, सी ए की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की।
सैलाना। सैलाना के एक मध्यमवर्गीय जैन परिवार के लाड़ले हर्षल संघवी ने हाल ही में घोषित सी ए की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सैलाना जैसे छोटे कस्बनुमा शहर का मान बढ़ाया हैं। इस बार का सी ए का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले काफी टफ रहा। इस कठिन इम्तिहान में भी वे सफल रहे। बचपन से ही कुछ कर गुजरने के लिए जुनूनी रहे हर्षल ने 22 साल की छोटी उम्र में ही ये ऊंचाई हासिल कर ली। इससे पूर्व सैलाना में इने गिने बच्चों के सिर ही सफलता का ये सेहरा बंधा हैं।
*ये उनकी सफलता की पूरी कहानी*
दरअसल पढ़ने में शुरू से अव्वल रहे हर्षल सैलाना के अभय संघवी के बड़े बेटे हैं। हर्षल बताते हैं कि उन्होंने शुरू से उनके पिता के काम में हाथ बंटाया हैं। इसलिए सी ए बनने की उनकी तमन्ना बचपन से ही रही।उनके पिता एल आई सी का काम करते हैं।और पोस्ट ऑफिस की आर डी सहित अन्य स्कीमों के अभिकर्ता भी हैं। उनका सारा काम लेखा संबंधी हैं।जिसमें हर्षल बचपन से ही मदद करते रहे। इसी कारण इस होनहार में भी लेखा संबंधी कुछ बड़ा करने की ललक जागृत हुई,जो आज सीधे उनके सी ए बनने के रूप में परिवर्तित हो गई।
*रतलाम के निजी विद्यालय में हुई पूरी स्कूली शिक्षा*
शुरू से ही हर कक्षा में प्रथम श्रेणी में आने वाला ये जुनूनी छात्र आम दिनों में प्रतिदिन 9 घंटे और परीक्षा के दिनों में प्रतिदिन 15 घंटे अध्ययन करता हैं। अध्ययन के दौरान भी यदि कोई घरेलू कार्य आ गया तो उसमें भी पीछे नहीं रहता।धैर्य, अनुशासित जीवन,अपने से बड़ों का आदर, कोई भी काम मन लगा कर करना इनकी जीवन शैली रही जिसकी छाप इनके अध्ययन पर भी पड़ी और यही कारण हर्षल को सही दिशा में आगे बढ़ा ले गया और आज वे एक मजबूत भविष्य की और आगे बढ़ने को अग्रसर हैं।
*इस बार का रिजल्ट बहुत कठिन रहा*
एक जानकारी के अनुसार इस बार का सी ए का फाइनल रिजल्ट काफी कठिन रहा।22 हजार छात्र छात्राओं में से केवल पूरे देश में 2590 छात्र छात्रा ही सफल रहे।उनमें सैलाना के हर्षल भी हैं।
*फिलहाल सरकारी जॉब का मन*
हर्षल बताते हैं कि फिलहाल उनका मन सरकारी जॉब में जाने का गईं। अनुभव प्राप्त कर फिर वे कुछ दूसरा कार्य करेंगे।स्वयं का संस्थान खोल कर फिर कार्य क्षेत्र बढ़ाने का उनका विचार हैं। बहरहाल उनकी इस सफलता पर अनेक स्नेहीजनों,परिजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामना प्रदान की हैं।

Post a Comment
0 Comments