फूल और गुलाल से मनाया फागोत्सव, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर।
सैलाना। नगर में शुक्रवार को फागोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक संगम के तत्वावधान में राठौड़ कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने ढोल-धमाकों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। फाग और होली के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने समूह में नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और रंगों के उल्लास से सराबोर हो गया।
फूलों से खेली गई होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। महिलाओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। साथ ही गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
आयोजन के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया। उपस्थित महिलाओं ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में परंपराओं को जीवित रखने के लिए आवश्यक बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


Post a Comment
0 Comments