Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में जैन संत वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यों का ससंघ (4 पिच्छी) का प्रथम मंगल प्रवेश।

सैलाना में जैन संत वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यों का ससंघ (4 पिच्छी) का प्रथम मंगल प्रवेश।

सैलाना। वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यों का ससंघ (4 पिच्छी) सरवन से सैलाना नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शाम करीब 5 बजे ढोल-ढमाकों और भक्तिमय जयघोष के साथ नगरवासियों ने संतों का स्वागत किया।

      इस अवसर पर प.पू. मुनि श्री आदित्य सागर महाराज, प.पू. मुनि श्री अप्रमित सागर महाराज, प.पू. मुनि श्री सहज सागर महाराज का नगर में प्रथम आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर अगवानी की तथा आचार-विचार के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें संतों ने संयम, साधना और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नगर में उनके आगमन से धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया।

      वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यों का ससंघ (4 पिच्छी) गुरुवार प्रातः 6 बजे सैलाना नगर से रतलाम शितल तिर्थ की ओर विहार करेगा।

Post a Comment

0 Comments