आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने की घटना, संगठनों ने की कार्रवाई की मांग।
सैलाना। स्थानीय आनंद विहार कॉलोनी स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालिका माता रोड निवासी मोहम्मद एहसान पुत्र नूर मोहम्मद ने मंदिर परिसर में इमली के पेड़ के तने के नीचे, तुलसी के पौधे के सामने नमाज़ अता की। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस थाना सैलाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को थाने ले जाकर समझाइश दी। पुलिस द्वारा भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न करने की हिदायत देते हुए उसे छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम के विरोध में विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में संगठनों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं नगर के शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए प्रशासन उचित कार्रवाई करे।
इनका कहना
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने मिडीया से चर्चा में बताया कि मामला संज्ञान में है। वीडियो की जांच करवा रहै है। जांच के बाद जो भी होगा करवाई की जायेगी।

Post a Comment
0 Comments