होली से पहले सख्ती: सैलाना थाने में गुंडों की परेड, नहीं आने वालों पर होगी कार्रवाई।
सैलाना। आगामी होली और धुलेंडी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को सैलाना थाने में धामनोद चौकी क्षेत्र के गुंडों और निगरानीशुदा बदमाशों की परेड करवाई गई।
पुलिस ने गुंडा लिस्ट में शामिल छह बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अन्य सूचीबद्ध बदमाशों की परेड भी जल्द करवाई जाएगी। अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने स्पष्ट किया कि होली जैसे संवेदनशील पर्व पर क्षेत्र में शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments