सैलाना नगर परिषद निकालेगी कल रंगारंग गैर, प्रशासन भी मुस्तैद।
सैलाना। रंगपंचमी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। नगर परिषद ऐतिहासिक रंगारंग गैर निकालेगी तो प्रशासन अपनी व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए कमर कस चुका हैं। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कमी छोड़ने के प्रशासन और पुलिस प्रशासन कतई मूड में नहीं हैं।
*अलर्ट मोड पर अधिकारी*
सैलाना के आला अधिकारी चौकन्ने और अलर्ट मोड पर हैं। नगर परिषद की गैर को ले कर जनता में जबर्दस्त उत्साह है। तो प्रशासन भी किसी भी हुड़दंगी के लिए मैदान खुला छोड़ने के मूड में प्रतीत नहीं होता। शनिवार की शाम सैलाना एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने सदलबल सरकारी वाहनों से पूरे नगर के चप्पे चप्पे का भ्रमण किया और व्यवस्थाएं देखी। सायरन बजाते हुए सरकारी वाहनों का काफिला गोया आमजन को रोमांचित कर रहा था। आमजन के उत्साह के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।
*नगर परिषद की गैर रहेगी आकर्षण का केंद्र*
नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने पूरे मन से गैर की तैयारी की हैं।वे खुद मोबाइल पर या व्यक्तिगत मिल कर लोगों को गैर में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी इसमें शामिल होवे। ये राजनीतिक मंच नहीं हैं। साथ ही सभी से शान्ति पूर्वक रंगपंचमी मनाने की भी अध्यक्ष ने अपील की।

Post a Comment
0 Comments