नवांकुर सखियों को सब्जी बीज वितरित, घरेलू बचत व स्वास्थ्य लाभ की दी जानकारी।
सैलाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड सैलाना की सेक्टर क्रमांक 01 की नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा ग्राम करिया में नवांकुर सखियों को सब्जी के बीज वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को घर पर सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित करते हुए कुल 7 प्रकार के बीज वितरित किए गए, जिनमें भिंडी, करेला, तिरोई, लौकी, चवला, ग्वार और गिलकी शामिल हैं।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने महिलाओं को सब्जी बीज के रोपण के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि घर पर सब्जी उत्पादन से परिवार की पोषण आवश्यकता पूरी होने के साथ ही घरेलू खर्च में भी बचत होती है।
संस्था सचिव हरीश सिलावट ने स्वयं द्वारा उत्पादित सब्जियों के उपयोग के फायदे बताते हुए कहा कि आजकल कई स्थानों पर दूषित पानी से उगाई जा रही सब्जियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में घर पर उगाई गई सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित और लाभकारी होती हैं। परामर्शदाता राजु निनामा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर सखी कार्यक्रम के महत्व एवं इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करिया के देवीलाल पाटीदार, राज पांचाल, कमला सोलंकी, जसौदा सोलंकी सहित नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment
0 Comments