Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने 18 महिलाओं को गुलाब का फुल देकर किया सम्मान।

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने 18 महिलाओं को गुलाब का फुल देकर किया सम्मान।

*नारी शक्ति देश का अभिमान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह पुलिस थाना परिसर में आयोजित*



सैलाना- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम 6 बजे सैलाना पुलिस थाना परिसर में “नारी शक्ति देश का अभिमान” विषय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने थाना परिसर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाओं को गुलाब का फुल देकर उनका सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला दिवस जैसे आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी विचार व्यक्त किए गए तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एसआई शंकर सिंह शक्तावत, एएसआई सीताराम तेनिवार, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर, फकीरचंद्र सोलंकी, टीना सिसौदिया सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments