Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

होली–धूलेंडी पर्व को लेकर नगर में निकाला फ्लैग मार्च।

होली–धूलेंडी पर्व को लेकर नगर में निकाला फ्लैग मार्च।



सैलाना। आगामी होली एवं धूलेंडी के त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी नीलम बघेल ने किया।

फ्लेग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, संवेदनशील इलाकों एवं प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान नायब तहसीलदार मेहमूद‌अली खान, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, चौकी प्रभारी आनंद बागवान, कस्बा पटवारी कैलाशचंद्र वडक्या आदि मौजूद रहे।

एसडीओपी नीलम बघेल ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशाखोरी, जबरन रंग लगाने या कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लेग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसआई वीरसिंह देवड़ा, एएसआई सीताराम तेनीवार, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह, नरेंद्र सिंह झाला, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक फकीर चंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया, टीना सोलंकी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments