होली-धुलेंडी को लेकर पुलिस अलर्ट, बदमाशों की कराई परेड।
सैलाना। आगामी होली और धुलेंडी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को सैलाना थाना क्षेत्र में गुंडा सूची एवं निगरानीशुदा बदमाशों की परेड करवाई गई।
पुलिस ने गुंडा लिस्ट में शामिल 15 बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अन्य सूचीबद्ध बदमाशों की परेड भी जल्द करवाई जाने की बात कही गई है। जो व्यक्ति परेड में अनुपस्थित रहेगा, उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने स्पष्ट किया कि होली जैसे संवेदनशील पर्व पर क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थाना स्टाफ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments