सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा की विभिन्न गतिविधियों से गूंजा सेलाना अंचल
सैलाना परियोजना के ग्राम सरवन में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और आँगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाषचंद्र जैन के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपा चौधरी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति गोस्वामी मीना मालवीय अमिता राठौर के समन्वय से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल सरवन मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह निनामा सरवन सरपंच शम्भुदी बाई भाबर संयोजक श्रीमती किरण माहेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। पौधरोपण किया गया और थे ही विविध प्रकार के पोषण आहार से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई क्योंकि पोषण माह का आयोजन भी इसी के साथ संपन्न किया जा रहा है माननीय श्री प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पत्रों का उद्बोधन किया गया एवं उनके वीडियो का भी संचालन महिलाओं के समक्ष किया गया महिलाओं को मिलने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहन योजना के हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव के बारे में भी बताया गया कि उन इस योजना का लाभ किस प्रकार उठा रही है आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके सेवाभाव की सराहना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने सुपोषित, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
मुख्य संदेश:
“सेवा संकल्प हमारा प्रयास, हर आँगन तक पहुँचे विकास।”

Post a Comment
0 Comments