श्री वाल्मीकि आश्रम में चंडालिया ने की गणेश जी की आरती.
श्री वाल्मीकि आश्रम में दस दिवसीय गणेश उत्सव में नग़र के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक चंडालिया ने गणेश जी की आरती कर एवं प्रसाद वितरण का लाभ लिया
सैलाना। वनवासी कल्याण समिति द्वारा संचालित श्री वाल्मीकि आश्रम, सैलाना में प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रतिदिन श्री गणेश जी की आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ व्यवसायी अशोक चण्डालिया द्वारा आश्रम के बच्चों के साथ संवाद भी किया और बच्चों से शिक्षा के साथ संस्कारित होने की बात कहीं.
कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष रुपचंद मईड़ा, जिला संगठन मंत्री चंदर मईड़ा तथा आश्रम समिति के व्यवस्था प्रमुख अपूर्व नाहटा सहित आश्रम से जुड़े कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे
आश्रम में प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की आरती के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर संवाद तथा विभिन्न महापुरुषों के जीवन एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों का परिचय कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सामाजिक दायित्व, सेवा भावना एवं महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराना है।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक एवं वैचारिक जागरूकता की गतिविधियों को जोड़कर आश्रम में निरंतर सकारात्मक वातावरण निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव हरीश सिलवट ने किया एवं आभार सश्रम अधीक्षक चंदर सिंह मईड़ा ने व्यक्त किया


Post a Comment
0 Comments