‘मेरे सपनों का भारत’ में विकास और टेक्नोलॉजी विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सैलाना - शासकीय महाविद्यालय, सैलाना में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत प्रमुख गतिविधि “मेरे सपनों का भारत” में “विकास और टेक्नोलॉजी” विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. आर. पी. पाटीदार ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, तकनीकी विकास, रचनात्मक सोच एवं नवाचार के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकास, तकनीकी प्रगति, नवाचार एवं आधुनिक भारत की संभावनाओं को अपने विचारों एवं चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में पायल प्रजापत ने प्रथम, पायल राव ने द्वितीय तथा बुलबुल रावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में तम्मना कुमावत प्रथम, भावना प्रजापत द्वितीय तथा खंडनी राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक डॉक्टर अशोक रावतप्रो. भूपेंद्र मंडलोई, प्रो. भरत लाल नागर रहे।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ ई लाल, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालकृष्ण चौहान एवं डॉक्टर रविकांत चौहान, प्रो. चेतन जयंत एवं प्रो. रविकांत सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments