Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ड्यूटी पर जाते समय धामनोद में बिगड़ी तबीयत, सैलाना निवासी की मौत, सैलाना थाना क्षेत्र के धामनोद चौकी का मामला, पुलिस जांच में जुटी

ड्यूटी पर जाते समय धामनोद में बिगड़ी तबीयत, सैलाना निवासी की मौत, सैलाना थाना क्षेत्र के धामनोद चौकी का मामला, पुलिस जांच में जुटी

 सैलाना:  रतलाम में टीवीएस शोरूम में काम करने जा रहे सैलाना निवासी की धामनोद में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मामला सैलाना थाना क्षेत्र की धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत का है।

जानकारी अनुसार मुकेश पिता कारूलाल कसेरा (नागदिया) उम्र 51 वर्ष निवासी विवेकानंद मार्ग, सैलाना अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर क्रमांक एमपी झेडएन 0804 खड़ा कर धामनोद के टंकी चौराहे पर खड़े थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे स्कूटर से नीचे गिर गए, जिससे सिर में चोट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मोटरसाइकिल से थाने लेकर आई। मृतक के परिजन सैलाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र तरुण कसेरा ने बताया कि पिता रतलाम में टीवीएस शोरूम के सर्विस सेंटर पर काम करते थे और रोज की तरह आज भी काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments