Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ढोल ग्यारस पर निकले झूले, अखाड़ों ने मन मोहा सैलाना महाराजा ने परिजनों के साथ महलवाड़ा में किया झूलों का स्वागत

ढोल ग्यारस पर निकले झूले, अखाड़ों ने मन मोहा

सैलाना महाराजा ने परिजनों के साथ महलवाड़ा में किया झूलों का स्वागत

सैलाना। नगर में देव झुलनी ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को भगवान के झूले निकाले गए। नगर के विभिन्न मंदिरों से निकले झूले दोपहर बाद महलवाड़ा में एकत्रित हुए। यहां परंपरा के अनुसार सैलाना के महाराजा विक्रम सिंह ने पुत्र दिव्यराज सिंह एवं युवराज सिंह तथा परिजन अमरसिंह, शेरसिंह, धर्मेंद्र सिंह और शिवराज सिंह के साथ भगवान के झूलों की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।

पूजन के बाद सभी झूले कतारबद्ध होकर राजवाड़ा से नगर भ्रमण के लिए निकले। झूलों के आगे ढोल-ढमाके और गाजे-बाजे के साथ अखाड़ों के कलाकार चल रहे थे। कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। झूलों में विराजित भगवान के दर्शन के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान को प्रसादी, धूप और अगरबत्ती अर्पित कर पूजा-अर्चना की।


नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए झूले स्थानीय विक्टोरिया तालाब के समीप गोविंद पर पहुंचाए गए, जहां परंपरा अनुसार भगवान के झूलों को ठंडा किया गया। झूलों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल इंतजाम किए गए।

Post a Comment

0 Comments