*त्योहारों में खलल डाल रहे हुड़दंगी, सैलाना में शांति व्यवस्था पर उठे सवाल*
*तेजा दशमी पर नाला रोड में हंगामा - पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा, समझाइश देकर छोड़ा; ढोल ग्यारस पर सदर बाजार में भी विवाद*
सैलाना। नगर में त्योहारों के दौरान कुछ युवकों द्वारा किए जा रहे हुड़दंग और विवादों से शांति व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। त्योहारों पर बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में असहजता का माहौल है।
तेजा दशमी के दिन नाला रोड क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर समझाइश देकर छोड़ दिया।
इसके बाद ढोल ग्यारस के अवसर पर सदर बाजार में भी कुछ युवकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई। त्योहार के दिन हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार व प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि नगर की शांतिपूर्ण फिजा बिगाड़ने वाले और बार-बार विवाद करने वाले युवकों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहारों में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।

Post a Comment
0 Comments