मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सैलाना में जन संवाद शिविर, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं - कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश
सैलाना।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सैलाना मंडी प्रांगण में जन संवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी लेखराज मीणा, डूडा अधिकारी अरुण पाठक, जनपद सीईओ सुंदर खन्ना, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सहित अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
नगर के एडवोकेट कांतिलाल राठोड ने बोदिना स्तिथ अपनी नीजी जमीन पर परंपरागत रास्ते को चालू करवाने का आवेदन दिया।
नागर बाई चौहान शिवगढ़ ने अपनी जमीन का ड्रोन सर्वे कराकर पट्टे पर रजिस्ट्री कराने की मांग रखी। निकिता सिघांड़ ने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने की बात कही। जितेन्द्र राठौड़ ने भानेज के आधार कार्ड में सुधार की मांग की। नारायणगढ़ के बाबूलाल जाट ने पट्टे की मांग की, जिस पर जनपद सीईओ सुंदर खन्ना ने कहा कि पट्टा राजस्व विभाग जारी करेगा, तहसीलदार मनीष जैन ने आवेदन देने को कहा। करिया के मोहनलाल पाटीदार ने धर्मशाला का पट्टा बनाने की मांग की।
पूर्व विधायक संगीता चारेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी, ईसीजी मशीन और महिला डॉक्टर की व्यवस्था तथा केदारेश्वर महादेव मंदिर तक रोड बनाने की मांग की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारी ने बताया कि डिजिटल एक्सरे उपलब्ध है, ईसीजी मशीन खराब है जो शीघ्र ठीक हो जाएगी। कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से सोनोग्राफी मशीन शीघ्र चालू कराने को कहा। नागरिकों ने रामद्वारा से अवैध कब्जा हटाने की मांग भी की।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि गोवर्धन सागर से सिंचाई विभाग में राशि जमा कर नगर में पेयजल के लिए पानी लिया जाता है, कम वर्षा के कारण पीने के पानी की व्यवस्था के लिए रोक लगाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि पानी पहली प्राथमिकता है और किसानों से कम पानी वाली फसल लगाने का आग्रह किया।
नाथूलाल राठौर ने कहा नगर में बिना भेदभाव काम हो रहा है, लेकिन मच्छरों के प्रकोप के बावजूद दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर सीएमओ को निराकरण के निर्देश दिए गए। राशन वितरण पर कलेक्टर ने सप्लाई सुधारने और कुछ केंद्रों पर नकद वितरण की बात कही।
शिविर समापन कर कलेक्टर कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे यहा पर रतलाम बांसवाडा प्रमुख मार्ग से केदारेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग जर्जर हालत मे देखकर उसे सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर व जिला पंचायत अधिकारी वेशाली जेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहा पर वैशाली जेन ने जच्चा बच्चा का रजिस्टर आफ लाईन व आनलाइन वेरिफिकेशन किया तथा खामिया पाने पर नाराजगी जताई।
ड्रेगन फ्रूड की खेती देखी
सैलाना के कीर्ती विहार कालोनी मे किशोर पाटीदार के खेत पर पहुंचकर कलेक्टर ने ड्रेगन फ्रूड की खेती को देखा और इसकी संपूर्ण जानकारी पाटीदार से ली। एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन आदि भी साथ था।
सांदिपनी स्कूल का किया निरीक्षण
कलेक्टर सांदिपनी स्कूल के नवीन भवन पर पहुंचे तथा यहा प्राचार्य विरेंद्र मिन्डा से भवन के बारे मे जानकारी ली तथा पत्रकारो से कलेक्टर ने पूछा की पूरानी सांदिपनी स्कूल का क्या उपयोग हो सकता है। पत्रकारो ने कहा कि जनसंख्या को देखते हुए भीलो की खेड़ी मे लगने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल को बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मे संचालित किया जाये यहा जगह पर्याप्त है। तब कलेक्टर ने कहा एसा ही होगा।







Post a Comment
0 Comments