Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ओशिन परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हितग्राही सम्मान एवं रक्तदान शिविर

ओशिन परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हितग्राही सम्मान एवं रक्तदान शिविर

सैलाना। वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तरप्रदेश) तक निकाले जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सैलाना के ओशिन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के सैलाना पहुंचने पर हितग्राहियों का सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सेवा संकल्प यात्रा दोपहर करीब 2 बजे सैलाना के ओशिन परिसर पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के पश्चात सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव नामली के लिए रवाना हुई।


*जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे मौजूद*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी विशाल पटेल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, नमो एप प्रदेश प्रभारी आयुष कोठारी,जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी,पूर्व विधायक संगीता चारेल,भाजयुमो  जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, जिला महामंत्री महेश सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश जी, जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचंद्र चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, सांसद प्रतिनिधि संजय टॉक, शैतान पटेल, रामजी बगड़ी, बाइकर योगेंद्र सिंह, अमर सिंह, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर परिषद अधिकारी व नगर परिषद कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया एवं आभार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद डामर ने माना।

नगर परिषद द्वारा मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना व लाडली बहन योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का साल श्रीफल ओड़ा क र सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments