अष्टांहिका महोत्सव के आठवें दिन निकली भगवान की रथयात्रा
सकल श्री संघ के साथ नगर भ्रमण कर सागर वाटिका पहुंची यात्रा, तपस्वी महारासाहेब ने दिया प्रवचन
सैलाना। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ एवं चातुर्मास समिति सैलाना के तत्वावधान में आयोजित अष्टाह्निका महोत्सव के आठवें दिवस रविवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुए। सुबह छोटा जैन मंदिर से भगवान की रथयात्रा निकाली गई।
रथयात्रा प्रातः 9 बजे छोटा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सागर वाटिका पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। रथयात्रा में भगवान को लेकर बैठने का लाभ निर्मल कुमार,राजेश कुमार, विवान कुमार एवं कोठारी परिवार ने लिया।
महारासाहेब का प्रवचन हुआ
रथयात्रा के बाद सागर वाटिका में प्रातः 11 बजे तपस्वी महारासाहेब जी का प्रवचन हुआ। उन्होंने धर्म, संयम एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों को मार्गदर्शन दिया। बड़ी संख्या में समाजजन प्रवचन में शामिल हुए।
इसके बाद दोपहर 12 बजे सकल श्री संघ का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों ने सहभागिता की।

Post a Comment
0 Comments