Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

साध्वी चारुदर्शना श्रीजी म.सा. की पालकी यात्रा में सहयोग के लिए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्यी शुक्ला का सम्मान

साध्वी चारुदर्शना श्रीजी म.सा. की पालकी यात्रा में सहयोग के लिए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्यी शुक्ला का सम्मान

सैलाना। श्री ऊँवा श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ, सैलाना के तत्वावधान में साध्वीवर्या श्री चारुदर्शना श्रीजी म.सा. के समाधि पूर्वक कालधर्म के उपरांत पालकी यात्रा का आयोजन किया गया।

पालकी यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन में सहयोग प्रदान करने पर नगर परिषद सैलाना के अध्यक्ष श्री चैतन्यी शुक्ला का श्रीसंघ की ओर से सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्रीसंघ के ट्रस्टी सुरेन्द्र जी मेहता, अभय रांका, राजेन्द्र चण्डालिया, ललित चण्डालिया एवं अनिल चण्डालिया ने श्री चैतन्यी शुक्ला जी का सम्मान किया।

आयोजन में समाजजन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रीसंघ द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments