Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*साध्वीवर्या श्री चारुदर्शाश्रीजी म.सा. की पालकी यात्रा में सहयोग के लिए थाना प्रभारी पिंकी आकाश का स्वागत-वंदन*

 *साध्वीवर्या श्री चारुदर्शाश्रीजी म.सा. की पालकी यात्रा में सहयोग के लिए थाना प्रभारी पिंकी आकाश का स्वागत-वंदन*

सैलाना। परम पूज्य साध्वीवर्या श्री चारुदर्शाश्रीजी म.सा. के देवलोकगमन के पश्चात आयोजित पालकी यात्रा में सैलाना पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग एवं व्यवस्थाओं के लिए श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ एवं चातुर्मास समिति सैलाना द्वारा थाना प्रभारी पिंकी आकाश का स्वागत-वंदन किया गया।

पालकी यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पालकी यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। इसके लिए जैन समाज एवं चातुर्मास समिति द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ एवं चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समाजजनों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग आयोजन को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता एवं चातुर्मास समिति के प्रियंक चंडालिया सहित समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया।

Post a Comment

0 Comments