राठौड़ तेली समाज के वरिष्ठ शिवनारायण सलाड़िया का निधन
सैलाना। नाला रोड निवासी राठौड़ तेली समाज के वरिष्ठ सदस्य शिवनारायण सलाड़िया का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की खबर से समाजजनों एवं परिचितों में शोक की लहर है। उनके पुत्र कमल किशोर एवं गोपाल सलाड़िया ने बताया कि स्व. शिवनारायण सलाड़िया की अंतिम यात्रा शनिवार प्रातः 10 बजे उनके निज निवास, नाला रोड, सैलाना से निकाली जाएगी।
समाजजनों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment
0 Comments