Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नगर परिषद सैलाना के साधारण सम्मेलन में विकास कार्यों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय

नगर परिषद सैलाना के साधारण सम्मेलन में विकास कार्यों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय


सैलाना(निप्र) शुक्रवार को नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर परिषद सैलाना के अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा की गई।

सम्मेलन में नगर परिषद के विकास, निर्माण एवं नगरीय व्यवस्थाओं से जुड़े 12 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए।

सम्मेलन में निम्न प्रमुख विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए—

1. गत कार्यवाही की पुष्टि की गई।

2. बस स्टेण्ड स्थित दुकान क्रमांक एफ-7 में प्राप्त निविदा को निरस्त किया जाकर पुन: नीलामी की नियमानुसार प्रकिया किये जाने का निर्णय लिया गया। 

3. वार्ड क्रमांक 09, कमला नेहरू मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय के पास पार्क निर्माण हेतु निविदा जारी की गई जिसमें प्राप्त दर अधिक होने से परिषद द्वारा दर स्वीकृत नहीं की जाकर पुन: निविदा आमंत्रित किये जाने का संकल्प पारित किया गया। 

4. वार्ड क्रमांक 10, कालिका माता मंदिर फिल्टर प्लांट के पास गीता भवन निर्माण हेतु आवंटित नवीन भूमि के चारों ओर बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। 

5. वार्ड क्रमांक 10, कालिका माता मंदिर मार्ग, फिल्टर प्लांट के पास नवीन मांगलिक भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। 

6. वार्ड क्रमांक 11, महात्मा गांधी मार्ग स्थित पुराने कार्यालय भवन को तोड़कर नवीन कार्यालय बनाये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। 

7. वार्ड क्रमांक 11, महात्मा गांधी मार्ग स्थित नगर परिषद कार्यालय भवन के आगे नवीन दुकानों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। 

8. निकाय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों तथा उनसे कर वसूली के संबंध में निर्णय‍ लिया गया कि ऐसे सभी सम्पत्तिधारकों को सूचना पत्र जारी कर नियमानुसार कार्यवाही की जावे। 

9. श्री रामद्वारा मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दुकानों के संबंध में चर्चा कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवैध रूप से निर्मित दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु राजस्व विभाग सैलाना के अधिकारियों से सम्पर्क कर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवश्याक कार्यवाही की जावे। 

10. डॉ. अम्बेडकर मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त दुकानों को तोड़कर नवीन दुकानों के निर्माण हेतु निविदा जारी की गई थी। जिसमें 11.89 प्रतिशत कम दर प्राप्त होने से दर स्वीकृत कर वित्तीय स्वीक़ृत प्रदान की गई। निर्णय लिया गया कि संबंधित फर्म के साथ अनुबंध संपादित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जावे। 

11. बस स्टेण्ड स्थित दिनेश पारगी के मकान से पुरानी जीर्ण-शीर्ण दुकानों आदि को तोड़े जाने से रिक्त हुई भूमि से लेकर निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। 

12. नामांतरण प्रभारी द्वारा कुल 52 प्रकरण प्रस्तु्त किये गये जिसमें 51 प्रकरण सर्व सम्ममत्ति से स्वीकृत किये गये। 01 प्रकरण में आपत्ति प्राप्त होने से प्रकरण में आपत्ति निराकरण होने तक रोका गया। 

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि नगर परिषद सैलाना क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में पार्क, मांगलिक भवन, नवीन कार्यालय, दुकान एवं सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा व्यवस्थित नगरीय विकास को प्राथमिकता देते हुए परिषद द्वारा आगे भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य किए जाएंगे। सम्मेलन का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह ने किया।

*येथे उपस्थित -*

 सम्मेलन में उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण मीरा पाटीदार, सलोनी माण्डोत, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राधा बाई पाटीदार, चंदा पारगी, पुष्पा राठौर, आशा कसेरा, विशाल धबाई, हेमलता धबाई, मंगलेश कसेरा एवं एल्डरमेन सपना खराड़ी, रवि कुमार शर्मा, नाथूलाल राठौड़, वरदीचन्द, पाटीदार सहित निकाय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments